Friday, March 4, 2016

उसे नही पता था

उसे नहीं पता था
कि सितारों वाली
चमकीली रात के
कल होकर
आग उगलती हुई 
सुबह होती है।
उसे नहीं पता था
कि एक ही दिन में
नियम,कानून की
एक नई किताब
पढनी होती है।
उसे नहीं पता था
कि दुल्हनें
एक दिन का
दिखावा होती हैं।
अब उसे सब पता है
अब उसे सच पता है।
- सीमा

No comments:

Post a Comment