Tuesday, February 24, 2015

जादू भरी लड़कियों


कितनी जादू भरी लड़कियों पर 

रचे  जा चुके   है काव्य ,
लिखी जा चुकी हैं कहानियाँ !

पर कितनों ने चाहा होगा 

किसी  टूटती हुई

 लड़की को जोड़ना !!

किसी के  सोये  हुए

 सपनो को जगाना !

किसी को प्रेम से 

अपना बनाना !!


- सीमा श्रीवास्तव

No comments:

Post a Comment