Sunday, September 14, 2014

संस्कार


                                             संस्कार 

बाहर की मिट्टी
घर को केवल
लिपा करती है,
नई रंगत देने के लिये
पर उस घर की
मिट्टी की तहों में तो
होती है अपने जगह
का असर,
अपनी महक
अपना छाप,
तो कितनी भी
चढाओ दूसरी मिट्टी के लेप
वो घर अपनी
मिटटी की ही
महक देता है.....

  सीमा श्रीवास्तव...
(यूं ही मन में उमडा एक ख्याल )


No comments:

Post a Comment